गिरिडीह:मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज गिरिडीह पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपाई सोरेन का यह पहला गिरिडीह दौरा होगा।
गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लगभग 35 हजार लोगों को अबुआ आवास योजना का स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम में गिरिडीह के 7165, धनबाद के 5931 और बोकारो के 5550 लाभुकों को स्वीकृति पत्र के साथ साथ प्रथम किस्त के रूप में 30 – 30 हजार रुपया का भुगतान मुख्यमंत्री के हाथों होना है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 196.51 करोड़ की लागत से 104 योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही 3.33 करोड़ की लागत की 06 योजना का भी उदघाटन किया जाएगा। जबकि 74 लाभुकों के बीच 7.69 करोड़ परिसंपतियों का भी वितरण होगा।