नीलांबर पीतांबरपुर (पलामू):
प्रखंड के एवीपी पब्लिक स्कूल का वार्षिक कार्यक्रम शनिवार को लेस्लीगंज मध्य विद्यालय मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लेस्लीगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार टूटी ने दीप प्रज्वलित कर एवं फिता काटकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी होना जरूरी है। बच्चों के रुचि के अनुरूप उन्हें शिक्षा मिले तो वे काफी बेहतर करेंगे। इस विद्यालय के बच्चों ने इस कार्यक्रम के माध्यम से जो भी प्रस्तुति की वह काफी सराहनीय है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक यूके सुमन ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही साथ बच्चों को एक्टिविटी बेस्ड शिक्षा दी जाती है। ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अपने रुचि के अनुरूप विभिन्न क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम को लेस्लीगंज मुखिया रेखा देवी, सांगवार मुखिया गीता देवी, कुराईन पतरा मुखिया पूनम देवी आदि में सम्बोधित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने गीत संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की। मौके पर प्रतिभागी सभी बच्चों को विद्यालय के द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शैलेश कुमार ने किया। वहीं कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला, चेंबर अध्यक्ष छोटेलाल प्रसाद, तारकेश्वर पासवान, वीरेंद्र कुमार, उदित पासवान, शिक्षक पूनम कुमारी, गुप्तेश्वर कुमार, मोहम्मद हैदर, रंजीत कुमार, सुमित कुमार, विकास कुमार, उज्जवल कुमार, काजल कुमारी, रिया कुमारी, सुषमा कुमारी, कविता कुमारी, विवेक पाठक, अनिता कुमारी समेत अभिभावक, बच्चे एवं अन्य लोग उपस्थित थे।