मेदिनीनगर (पलामू) :
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी लोकसभा 2024 चुनाव प्रधान कार्यालय उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने किया। तिवारी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता कर्तव्य निष्ठा के साथ अपनी दक्षता के साथ कार्यरत रहते हैं और पिछले कई चुनाव में कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही अपेक्षाकृत परिणाम भी मिल रहा है। इसी कार्यालय से पलामू लोकसभा चुनाव का संचालन किया जाएगा।
राज्यसभा सांसद प्रदेश महामंत्री सह प्रमंडलीय प्रभारी आदित्य साहू पलामू लोकसभा प्रभारी विनय लाल जिला अध्यक्ष अमित तिवारी पलामू सांसद विष्णु दयाल राम भवनाथपुर विधायक साहब प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान पूर्व सांसद मनोज कुमार पलामू लोकसभा के संयोजक विपिन बिहारी सिंह सहसंयोजक अलखनाथ पांडे वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद सह प्रमंडलीय प्रभारी आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड की जनता आदरणीय प्रधानमंत्री को लोकसभा की सभी 14 सीटों पर विजय का आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है। अबकी बार 400 पार, फिर एक बार भाजपा सरकार।
सासंद पलामू विष्णु दयाल राम ने कहा कि भाजपा लगातार केंद्र की मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की योजनाओं के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका , विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ काम किया जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना , धारा 370 खत्म करना 500 वर्ष की प्रतीक्षा को खत्म कर राम मंदिर निर्माण , कोरोना काल में पालक की तरह देश की जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ण करना जैसी तमाम योजनाएं प्रमुख है।
भवनाथपुर विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष भानू प्रताप शाही ने मंडल अध्यक्षों को प्रत्येक बूथ से भाजपा के प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया।
विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा इस बार 400 से ज़्यादा सीट प्राप्त करेगी और पलामू लोकसभा में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। आज मोदी सरकार ने जिस तरह देश को विश्व पटल पर ला दिया है वो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।
वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि पिछली बार हम 5 लाख मतों से विजय हुए थे इस बार 7 लाख मतों से विजयी होंगे
पलामू लोकसाभा के संयोजक विपिन बिहारी सिंह ने कहा कि कहा कि हम सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साह से ओतप्रोत हैं भाजपा का कार्यकर्ता अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक है और नतीजे भाजपा के पक्ष में लाने को आतुर है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रेम सिंह परशुराम ओझा मुकेश निरंजन सिन्हा आंनद शंकर ठाकुर महतो शिवधारी राम विनोद सिंह विजय नंद पाठक नरेंद्र पांडे विभकर नारायण पांडे अविनाश वर्मा दुर्गा जौहरी रविंद्र सिंह रूपा सिंह विजय ओझा ईश्वरी पांडे ममता भुइयां धर्मेंद्र उपाध्याय सुरेंद्र विश्वकर्मा ज्योति पांडे स्वीतांग गर्ग अरविंद सिंह अरविंद गुप्ता रामचंद्र यादव धीरेंद्र दुबे अभिमन्यु तिवारी जय दुबे शिव कुमार मिश्रा सोमेश सिंह कुमार गौरव अविनाश सिंह छोटू किशन मखड़िया दीपक सिंह रणजीत सिंह रंजीत चंद्रवंशी कृष्ण गुप्ता कृष्ण गुप्ता संजय कुमार कमल कुमार अंकू संजय गुप्ता सुनील गुप्ता राजहंस अग्रवाल पंकज शर्मा अनिमेष सिंह आनंद सिंह विजय पाठक शंभू राम शशि भूषण पांडे मनीष पांडे श्याम जी चौधरी शाकेत सिंह राकेश पांडेय विजय ठाकुर मनीष भिवानिया एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।