लक्ष्मी नारायण महायज्ञ यज्ञ सह शिव की प्राण प्रतिष्ठा को ले कर निकाली गई कलश यात्रा

सतबरवा (पलामू)

सतबरवा प्रखंड के खामडीह मे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ यज्ञ सह भगवान महादेव शिव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई,कलश यात्रा का शुभारंभ समाजसेवी रामदास साहु एवं उनकी पत्नी ने मुख्य यजमान को कलश सौंप कर किया।
कलश यात्रा का शुभारंभ मुख्य यजमान को मुख्य अतिथि समाजसेवी रामदास साहु ने कलश सौंप कर किया।
कलश लिए भक्त जय श्रीराम,हर हर महादेव के जयकारा लगाते धमधमवा औरंगा नदी से वैदिक मंत्रोंचारण के साथ कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचे, जहां प्रकांड विद्वानों के द्वारा वैदिक मंत्रोंचारण के साथ यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि रामदास साहु ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। सुख, शांति,समृद्धि आती है।
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार यज्ञ में देवताओं का आह्वान किया जाता है उन्हें अग्नि के माध्यम से मंत्र बोलते हुए आहुतियां दी जाती है यह सूक्ष्म रूप में उन तक पहुंचती है तथा उन्हें बल प्रदान करती है इस प्रकार देवता प्रसन्न होते हैं और यज्ञ करता की सभी इच्छाएं पूर्ण करते हैं
जिप सदस्य सुधा कुमारी, बारी पंचायत मुखिया निरोत्तमा कुमारी, भाजपा अजजा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरों, समाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा , विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा,ललन साव समेत कई लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
यज्ञ समिति के अध्यक्ष भोला सिंह, सचिव बिरेंद्र कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष-बबलू साव,सोनु साव , संयोजक रामवनेशवर चौधरी,लालबाबु चौधरी, व्यवस्थापक – उदय सिंह , बिष्णु साव, उपाध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा, महामंत्री बागेश्वर मेहता , रामधनी यादव, मीडिया प्रभारी – बिक्रम यादव, निवास ठाकुर , संरक्षक विनय कुमार सिंह समेत दर्जनों वोलेंटियर कार्यक्रम को सफल बनाने की जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।
यज्ञ 14 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी को संपन्न होगी। यज्ञ जगतगुरु रामानुजाचार्य, श्री सर्वेस्वराचार्य स्वामी के द्वारा पूर्ण कराया जायेगा, जबकि रात में नौ बजे तक पंडित मारूति किंकर, पंडित सुनीता शास्त्री के मुखारविंद से रामचरित मानस का पाठ किया जायेगा। रात नौ बजे के बाद वृंदावन से आए कलाकारों के द्वारा रासलीला की प्रस्तुति दी जाएगी।

Leave a Reply