सतबरवा (पलामू)
गोस्वामी समाज झारखंड (रजि0) के बैनर तले पलामू जिला अध्यक्ष सुनील गोस्वामी के अध्यक्षता में रविवार को मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन चिंयाकी पार्क में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोस्वामी समाज का प्रदेश संरक्षक एवं झारखंड स्टेट बार काउंसलिंग के स्टेटस कमेटी के अध्यक्ष व अखिल झारखंड आजसू के प्रदेश महासचिव राधेश्याम गोस्वामी ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो इंद्रियों को वश में करें सके वही गोस्वामी कहलाता है। मिलन समारोह सह वनभोज के माध्यम से कार्यक्रम करने से संगठन में समरसता एवं भाई चारा मजबूत होता है। समाज के लोगों को दहेज प्रथा का विरोध करना चाहिए क्योंकि कई घटनाएं इसी कारण होती है । शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। महिलाओं को संगठन में जोड़कर समाज को और मजबूत बनाना चाहिए। और विराट व्यापक कृतियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।
प्रदेश संरक्षण गणेश गिरी गोस्वामी ने कहा कि बहुत ही कठिन परिश्रम करना होगा तभी समाज का विकास हो सकेगा समाज के लिए 24 घंटा सेवा के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा। वही नगर अध्यक्ष सुबोध गोस्वामी सचिव मनोज गोस्वामी उपाध्यक्ष गौतम गोस्वामी कोषाध्यक्ष संजू गोस्वामी के साथ सतबरवा प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी गोस्वामी, लेस्लीगंज का दिलिप गोस्वामी, चैनपुर का अरुण गोस्वामी, तरहसी का नागेन्द्र गोस्वामी को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। वही कार्यक्रम को प्रदेश सचिव श्यामलाल गोस्वामी, प्रदेश संरक्षण अरविंद गोस्वामी, प्रदेश मिडिया प्रभारी मुकेश गोस्वामी, मुनी नाथ गोस्वामी, विशेश्वर गिरी, नागेंद्र गोस्वामी, दिगंबर गोस्वामी, सुनील गोस्वामी, महिला जिला अध्यक्ष शिला गोस्वामी, आरती गोस्वामी, दुर्गा गोस्वामी, शिल्पी गोस्वामी, ज्योति गोस्वामी, कंचन गोस्वामी, सुमन गोस्वामी, लता गोस्वामी, कुंती गोस्वामी, पूनम गोस्वामी के साथ सैकड़ो की संख्या में गोस्वामी समाज के महिला पुरुष उपस्थित थे। वही कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव श्यामलाल गोस्वामी ने किया।

