हरिहरगंज (पलामू ):
गांव चलो अभियान के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम के नेतृत्व में हरिहरगंज मंडल के सभी 12 पंचायतों के 61बुथों पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को अवगत कराया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ने बताया कि गांव चलो अभियान भाजपा के वोट शेयर को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा। अभियान में सांसद प्रतिनिधि अरुण मिश्रा कार्यक्रम संयोजक सतेन्द्र पासवान सह संयोजक करण राजवीर जिला कार्यसमिति सदस्य सत्येन्द्र मेहता, कन्हाई विश्वकर्मा, विनय विश्वकर्मा,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंदन जायसवाल, महामंत्री अम्बुज सिंह, धनंजय सिंह, शिव मेहता, उमेश साव,भीमसेन शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुपमा देवी, रूबी सिंह , मनोज सोनी,पवन गुप्ता, संतोष कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रव्यापी दीवार लेखन अभियान के तहत क्षेत्र में अभियान चलाया गया। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ दीवार लेखन कर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया।