राहुल गांधी की न्याय यात्रा होगी ऐतिहासिक, सफलता को ले सभी कार्यकर्ता समर्पित भाव कर रहे हैं कार्य : रामेश्वर

विश्रामपुर (पलामू )

विश्रामपुर व नावाबाजर क्षेत्र में 14 फरवरी को आयोजित राहुल गांधी की न्याय यात्रा ऐतिहासिक होगा। छत्तिसगढ़ के गोदरमाना के रास्ते रंका, गढ़वा होते विश्रामपुर के बीमोड पर पहुंचेंगे। जहां देश व राज्य की वर्तमान स्थिति पर लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं कार्यक्रम समापन के बाद विश्रामपुर इटको मुख्य पथ से नावाबाजार जाना है। जहां रात्रि विश्राम होगा। उक्त बातें पूर्व वित्त मंत्री सह लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव ने कहा। वे शुक्रवार को राहुल गांधी की 14 फरवरी को आयोजित न्याय यात्रा की तैयारी को ले समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नावाबाजार में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र के किसानों के साथ वार्ता होगा। साथ हीं जहां किसानों की समस्याओं को जानेंगे। इस कार्य के लिए लक्ष्य बनाकर कांग्रेस पार्टी के समर्पित नेता व कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। बताया का तैयारी को अंतिम रुप दिया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम को ले प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार शुक्ला , संतोष चौबे, हर्षवर्धन चौबे आदि से विस्तृत जानकारी लेते हुए सफलता को ले दिशा निर्देश दिया। पूर्व मंत्री सह लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव के साथ वरीय कांग्रेसी नेता दीनानाथ तिवारी, रुद्र शुक्ला, पंकज कुमार गढ़वा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला, राकेश चौबे, आलोक चौबे सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply